फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को गर्भपात करते पकड़ा, क्लीनिक सील

Sun, 19 Jan 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में एक झोलाछाप डॉक्टर को गर्भपात करवाते रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर और एक दाई के खिलाफ अवैध गर्भपात के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार अमरगढ़ गामड़ी में एक दाई से संपर्क कर महिला का गर्भपात करवाए जाने के लिए कहा गया। दाई ने चार हजार रुपये की राशि की मांग की।

सौदा तय होने पर दाई महिला को अमरगढ़ गामड़ी के गली नंबर 2 में क्लीनिक चला रहे संजय गुप्ता के पास लेकर गई। संजय गुप्ता ने आधे घंटे बाद आने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर अपनी गाड़ी में से गर्भपात के उपकरण लेकर आया।
विज्ञापन


उसने महिला का गर्भपात करने का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच विभागीय टीम ने छापामार कर संजय गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ लिया। उधर, दाई ने भागने का प्रयास किया तो टीम ने उसे भी पकड़ लिया।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि डॉक्टर अवैध क्लीनिक चला रहा था। संजय गुप्ता के पास न तो कोई डिग्री मिली और न ही कोई मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र। इसके बाद पुलिस में संजय गुप्ता के खिलाफ शिकायत दी गई।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और दाई के खिलाफ अवैध रूप से गर्भपात करने सहित धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद संजय गुप्ता का क्लीनिक भी सील कर दिया गया। एनआरएचएम के प्रवक्ता अनिल कुमार सिद्दी ने बताया कि जिले भर में इस तरह के अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें