फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी से की शर्मनाक हरकत

Wed, 18 Sep 2013 11:48 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में थाना सदर के तहत आने वाले एक गांव में पिता पर अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मेडिकल जांच पीड़िता के साथ दुराचार की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गांव की एक नाबालिग युवती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह गांव के ही राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि अढ़ाई माह पूर्व उसके पिता ने उसके साथ जबरन दुराचार किया।

इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि 16 सितंबर की रात को फिर उसके पिता ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। उसने इस सारी घटना से अपनी मां को अवगत करवाया।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता अपनी मां के साथ सदर थाना पहुंची ओर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सदर थाना पुलिस ने मामले के बारे में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। पुलिस थाने में महिला लीगल काउंसलिंग टीम इंचार्ज शशी राणा और महिला एएसआई बीरमत के समक्ष पीड़िता ने बयान दर्ज करवाए।

बाद में इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में युवती का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें