फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी भर्ती के फैसले को वापिस लेने की मांग

Tue, 24 Dec 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन सीधी भर्ती पर अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के राज्य प्रधान संदीप सागवान व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शिक्षा विभाग की मांग पर फील्ड कार्यालयों के लिए 42 सहायकों के पदाें को सीधी भर्ती से भरने के लिए विज्ञापित किया गया है।

सरकार के इस फैसले से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर समाप्त हो गए हैं।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि फील्ड कार्यालयों में सहायक के मात्र 464 पद  स्वीकृत हैं।

जिसके चलते एक कर्मचारी को लिपिक के पद पर 30 साल की सेवा करने के बाद बड़ी मुश्किल से सहायक के पद पर पदोन्नति मिलती थी। यदि अब इनमें से भी सीधी भर्ती की जाएगी तो इनकी संख्या और कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे आने वाले समय में जो कर्मचारी लिपिक के पद पर भर्ती होगा वह लिपिक के पद से ही रिटायर हो जाएगा।

उन्होंने सरकार से तुरंत सहायक के पदों पर सीधी भर्ती के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जब से हरियाणा बना है शिक्षा विभाग में आज तक फील्ड कार्यालयों में सहायकों के पदों पर कोई सीधी भर्ती नहीं हुई।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया तो हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें