फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price : हरियाणा में 87 रुपये पहुंचा पेट्रोल, 80 रुपये पर टिका डीजल का दाम

Wed, 17 Feb 2021 10:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल के दाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में बुधवार को पेट्रोल के दाम 87.03 प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल का भाव 80.06 रुपये प्रति लीटर है।  वहीं चंडीगढ़ में बुधवार को पेट्रोल 88.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। 

पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करे सरकार: गर्ग
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि 31 रुपये प्रति लीटर वाले पेट्रोल पर सरकार द्वारा भारी भरकम टैक्स लगाकर राज्यों में 87 से 98 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। उस पर केंद्र सरकार का टैक्स 32 रुपये 98 पैसे व राज्य सरकार का 19 रुपये 92 पैसे टैक्स लगाया हुआ है। जबकि पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन सिर्फ 3 रुपए 69 पैसे प्रति लीटर है। उन्होंने मांग की कि टैक्स कम कर पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतें कम की जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें