कुरुक्षेत्र निवासी धूमन सिंह किरमच को हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीपुल्स आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और सलाहकार प्रवीण डबास ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
नई जिम्मेदारी मिलने पर धूमन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। गांवों से लेकर शहरों तक छिपी युवा प्रतिभाओं को खेल का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर आर्म रेसलिंग की इकाइयों का विस्तार करने पर विशेष जोर रहेगा।उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना भी एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य होगा।