फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा नहीं जा सके पाक हिंदू

Wed, 25 Sep 2013 11:38 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा जाने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान से आए 10 हिंदू नागरिकों को पुलिस ने सिरसा जाने से रोक दिया। यह लोग पाकिस्तान से फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे।
विज्ञापन


एसपी एससी अत्री ने उन्हें स्पष्ट कहा कि अगर उन्होंने अपने वीजा का उल्लंघन कर सिरसा जाने का प्रयास किया तो उन्हें यहां से वापिस भेज दिया जाएगा।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी रखाराम के घर पाकिस्तान से पांच महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे 26 अगस्त से आए हुए थे। इनका वीजा 90 दिन के लिए है।

वीजा के नियमों के अनुसार वह फतेहाबाद से बाहर नहीं जा सकते। पता चला है कि यह लोग सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के सत्संग में जाने का प्रयास कर रहे थे।

इन लोगों ने अपने कई रिश्तेदारों को फोन भी किए थे, जो गुप्तचर विभाग की पकड़ में आ गए और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इस सूचना के आधार पर ही एसपी एससी अत्री ने इन पाक नागरिकों को सिरसा न जाने देने के निर्देश देने के लिए उन्हें तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ गांव के सरपंच अमरजीत सिंह भी आए। एसपी ने सभी को स्पष्ट रूप से कहा कि वीजा की सीमा के बाहर कहीं न जाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें