फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल कैथल के किसान की मौत

Sun, 14 Nov 2021 10:27 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हरियाणा के किसान की मौत हुई है। 75 साल का बुजुर्ग किसान कैथल के भागल गांव का रहने वाला था। कुंडली स्थित टीडीआई गेट के पास झोपड़ी में उनका शव मिला। परिजन शव को लेकर कैथल स्थित गांव भागल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत हो गई है। कुंडली स्थित टीडीआई गेट के पास झोपड़ी में मृत मिले किसान की पहचान 75 वर्षीय किसान मेवा सिंह पूनिया के तौर पर हुई है। वे कैथल के गांव भागल के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


परिजन शव को लेकर कैथल स्थित गांव भागल के लिए रवाना हो गए हैं। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। कुंडली थाना पुलिस को उनकी मौत की सूचना भी नहीं दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें