जुलाई 2023 को गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि इलाके की एक काॅलोनी में रहने वाला युवक उसकी 16 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। करीब एक महीने बाद पुलिस ने नाबालिग युवती को बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। युवती का मेडिकल करवाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।