फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यूपी पुलिस की वर्दी में आए चार लोगों ने बुकिंग एजेंट से 13 लाख रुपये लूटे, जांच के बहाने रुकवाई गाड़ी

Wed, 12 Jul 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

पिहोवा (कुरुक्षेत्र) निवासी गगनदीप के साथ वारदात हुई है।  गाड़ी जांच करने के बहाने रुकवाई गई थी। गगनदीप एयर टिकट के बुकिंग एजेंट हैं, वह पिहोवा से दिल्ली के द्वारका जा रहे थे। एचएल सिटी के नजदीक रात करीब 8 बजे वारदात हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में स्कॉर्पियो गाड़ी में आए चार लोगों ने हरियाणा के पिहोवा निवासी एक एयर टिकट एजेंट की गाड़ी चेकिंग के बहाने रुकवाकर उनसे 13 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना बहादुरगढ़ बाईपास पर एचएल सिटी के नजदीक रात करीब 8 बजे हुई।

विज्ञापन


चारों आरोपी अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित के बयान लेने की कार्रवाई शुरू की गई। आसपास की सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है। अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

पिहोवा (कुरुक्षेत्र) निवासी पीड़ित गगनदीप ने बताया कि वह एयर टिकट के बुकिंग एजेंट हैं। मंगलवार दोपहर बाद वह घर से 13 लाख की राशि लेकर दिल्ली के द्वारका जाने के लिए निकले थे। वह अपनी स्विफ्ट कार से बहादुरगढ़ बाईपास से होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बहादुरगढ़ बाईपास पर एचएल सिटी और नया गांव बाईपास के बीच पहुंचे तो स्काॅर्पियो गाड़ी के साथ सड़क किनारे कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने अपनी कार रोक दी। कार रुकते ही चारों उसके पास आए और बोले कि जांच करनी है।

उन्होंने 13 लाख रुपये एक बैंक से लेकर कट्टे में रख रखे हुए थे। पुलिस की वर्दी पहने चारों लोगों ने उससे पूछा कि ये पैसे कहां से चुराकर लाए हो। वह कुछ बता पाता, तब तक चारों ने उसके पैसे गाड़ी से निकालकर अपनी स्काॅर्पियो गाड़ी में रख लिए और भाग निकले।

उसे समझते देर न लगी कि पुलिस की वर्दी में वे लुटेरे थे और उसके रुपये लूट ले गए हैं। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन


अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। - मनोज कुमार, प्रभारी सदर थाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें