फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: फतेहाबाद में सीएससी संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे चार हमलावर

Fri, 04 Apr 2025 09:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। चारों बदमाश एक ही बाइक पर आए थे। घटना फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र के गांव ठुईयां की है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र के गांव ठुईयां में शुक्रवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने सीएससी संचालक प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर युवक रुपये निकलवाने के बहाने में दुकान में घुसे थे और छाती में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण सीएचसी भट्टूकलां में इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना मिलते ही भट्टूकलां और सीआईए पुलिस गांव ठुईयां पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को एक मोटरसाइकिल पर तीन से चार युवक आए। युवक सीएससी में घुसे और रुपये निकलवाने की बात कही। इस दौरान एक युवक ने संचालक प्रदीप को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और सीएससी की तरफ भागे। लोगों का आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल प्रदीप को उपचार के लिए सीएचसी भट्टूकलां ले जाया गया। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संचालक को बोले हमलावर, 30 हजार निकाल दो 
ग्रामीणों के मुताबिक वारदात को देर शाम को अंजाम दिया गया है। सीएससी संचालक प्रदीप दुकान पर काम कर रहा था। एक मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। तीन युवक बाहर खड़े हो गए और एक युवक अंदर आ गया। उसने प्रदीप से कहा कि बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकालने हैं। इसके बाद प्रदीप ने आधार कार्ड देने के लिए कहा तो तीन युवक अंदर आए गए। बताया जा रहा है इस दौरान लैपटॉप छीनने लगे तो एक युवक ने गोली चला दी जो प्रदीप की छाती में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें