फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच युवक 45 लाख रुपयों के साथ काबू: 500 के करेंसी नोटों के बदले मिलने थे दो-दो हजार के 50 लाख, सीआईए ने धरा

Fri, 22 Sep 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में पुलिस ने कार सवार पांच युवक 45 लाख की नकदी के साथ काबू किए हैं। आयकर विभाग भी जांच में जुटा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि  बदले में दो-दो हजार के 50 लाख रुपये मिलने थे। धरे गए आरोपी करनाल, पानीपत, सोनीपत व जीरकपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
सीआइए 2 द्वारा दो कारों में सवारों से बरामद करीब 45 लाख रूपये की नकदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में सीआईए-2 की पुलिस टीम ने अंबाला सिटी के किंगफिशर के पास से पांच युवकों को काबू किया है। इनके पास से पुलिस ने 45 लाख रुपये नकद, दो कार, दो लैपटॉप व सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 500 रुपये के नोट लेकर आए थे।

विज्ञापन


उन्हें अंबाला से 45 लाख रुपये के एवज में दो-दो हजार के नोट के रूप में 50 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन इससे पहले ही सीआईए-2 ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिसिया सूत्रों की अनुसार, यह मामला हवाला से जुड़ा लग रहा है। एएसपी पूजा डाबला का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी करनाल से बड़ी मात्रा में रकम बदलने अंबाला आए थे।

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार को सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर किंगफिशर बलदेव नगर के पास से दो गाड़ियां रुकवाई। इसमें सोनीपत के ककरई रोड सीसराम बाग निवासी प्रवीन कुमार, पानीपत के शास्त्री नगर निवासी अजय कुमार, करनाल के शुगर मिल निवासी रोहित, करनाल के रामनगर निवासी मोहित और पंजाब के जीरकपुर निवासी सुमित बैठे थे।
विज्ञापन


जब कार की तलाशी ली गई तो उनके पास 44 लाख 99 हजार 990 रुपये नकद, दो कार अर्टिगा व ब्रेजा, दो लैपटॉप व सात मोबाइल फोन मिले। पूछताछ के दौरान कोई भी आरोपी व्यक्ति नकदी के बारे में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने मामले को आयकर विभाग को सूचित कर दिया, ताकि वह भी जांच कर सके कि इतनी बड़ी धनराशि कहां से आई, किसकी है और कहां दी जानी है। इस संबंध में सीआईए -2 अंबाला छावनी ने डीडीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कालेधन को सफेद करने का नया खेल?
बाजार से दो हजार के नोटों को वापस लेने के लिए सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है। बहुत से लोग अपनी धनराशि बदलवा चुके हैं, मगर अब इस प्रकार से दो हजार रुपये की शक्ल में कालेधन को सफेद करने का नया खेल सामने आया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों ने पहले कितने रुपये के बदले दो हजार रुपये लोगों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें