पानीपत के एक सेक्टर निवासी डॉक्टर को अज्ञात बदमाश ने चिट्ठी के माध्यम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने रुपये देने की अंतिम तिथि और लोकेशन तक चिट्ठी पर लिखी है। जिसके बाद से पूरे परिवार में दशहत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-6 निवासी गुरुनाम सिंह ने बताया कि उनकी हरि नगर में एक दुकान है, जिसमें वे प्रेक्टिस करते हैं। शुक्रवार को वे दुकान पर पहुंचे तो बेड पर एक चिट्ठी रखी हुई मिली।