हरियाणा के रोहतक में चंडीगढ़ में पुलिसकर्मियों के एक छात्रा से सामूहिक दुराचार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलिस का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है।
शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पावर हाउस चौक पर एकत्रित हुए और चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिषद के जिला प्रधान प्रदीप शेखावत ने कहा कि छात्रा के साथ दुराचार करने वाले पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए और केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए।
इससे दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सकेगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों में हितेश अहलावत, आशीष कुमार, वजीर मलिक, मंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य शामिल थे।