फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: कांग्रेस में सीएम चेहरा कौन; प्रभारी बाबरिया ने किया बड़ा एलान, सैलजा और सुरजेवाला को राहत

Thu, 29 Aug 2024 08:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में सीएम चेहरा कौन होगा, इस पर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। हालांकि प्रदेश प्रभारी बाबरिया ने वीरवार को एक बड़ा एलान कर दिया है। इसके बाद पार्टी नेताओं में आस जगी है। 
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जितने नजदीक आ रहा है रोमांच उतना ही बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस में अभी तक मुख्यमंत्री चेहरा कौन है ये स्थिति साफ नहीं है। हालांकि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने वीरवार को एक बड़ा एलान किया है, जिससे कई नेताओं ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में जीते सांसदों व राज्यसभा के सदस्यों को विधानसभा का टिकट नहीं देने के फैसले से हरियाणा कांग्रेस में गरमाए माहौल को शांत करने और दोनों धड़ों में संतुलन बनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि जो नेता विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे, वह भी मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं। 

बाबरिया एक दिन पहले ही साफ कर चुके हैं कि हरियाणा में किसी भी लोकसभा और राज्यसभा सांसद को विधानसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। उनके इस बयान को कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के लिए बड़े झटके और हुड्डा की पहली जीत के तौर पर माना जा रहा था। वीरवार को बाबरिया ने सीएम चेहरे को लेकर बयान देकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। इससे सैलजा और सुरजेवाला को संजीवनी मिली है, क्योंकि दोनों ही चुनाव लड़ना चाहते हैं और सीएम पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन


बाबरिया पर सैलजा पहले भी हुड्डा खेमे की एकतरफा बात सुनने का आरोप लगाती रही हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान भी सैलजा चुनाव नहीं लड़ना चाह रही थी, लेकिन उन्हें सिरसा से चुनाव लड़वाया गया। अब वे विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं तो पार्टी ने मना कर दिया। हालांकि, सैलजा हाईकमान से अनुमति लेने की बात कह रही हैं।

दो को लगेगी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद 2 सितंबर को कांग्रेस चुनाव समिति की मीटिंग बुला ली गई है। इसमें उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगेगी। संभावना है कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। संभावना है कि केंद्रीय समिति की बैठक से पहले स्क्रीनिंग कमेटी सभी सीटों पर एकाएक प्रत्याशी का नाम तय कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें