फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Clash: हिंसा के इनपुट को लेकर सरकार में ही टकराव, नहीं मिल रहे सुर

Thu, 03 Aug 2023 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

नूंह के सीईडी इंस्पेक्टर का दावा है कि दस दिन पहले इनपुट दिया था। विज बोले कि जानकारी नहीं थी। वहीं दुष्यंत चौटाला ने आयोजकों को ही जिम्मेदार ठहराया। राव इंद्रजीत ने तलवार ले जाने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह में धार्मिक यात्रा से पहले ही हिंसा के इनपुट को लेकर हरियाणा सरकार में ही टकराव पैदा हो गया है। एक तरफ नूंह के सीआईडी इंस्पेक्टर का दावा है कि दस दिन पहले ही वह हिंसा की आशंका को लेकर रिपोर्ट दे चुके हैं, लेकिन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज इससे इन्कार कर रहे हैं। विज का दावा है कि गृह मंत्रालय के पास इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


वहीं, गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घटना के लिए आयोजकों को ही जिम्मेदार ठहराया है। चौटाला का कहना है कि आयोजकों ने जिला प्रशासन को भीड़ को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी, उसकी वजह से ही यह घटना हुई है। मोनू मानेसर का नाम लिए बगैर डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि अराजक तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, उसका किसी पार्टी से जुड़ाव न देखा जाए।

उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री ने राव इंद्रजीत ने भी यात्रा के दौरान तलवार और लाठी डंडे ले जाने पर सवाल उठाए हैं। राव इंद्रजीत का कहना है कि धार्मिक यात्रा में कौन तलवार लाठी डंडे ले जाता है, किसने हथियार दिए और यह गलत है। इस तरफ से भी उकसावे की कार्रवाई हुई है। वह यह नहीं कहते कि दूसरी तरफ से उकसावे की कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर उकसाऊ वीडियो अपलोड करने पर भी आपत्ति जताई है। इनपुट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर का कहना है कि एक दिन पहले ही डीसी और एसपी ने दोनों समाज के लोगों के साथ बैठक की थी और उन्होंने विश्वास दिलाया था कि सौहार्दपूर्वक यात्रा निकलेगी।

यकीनन यह साजिश का हिस्सा: गुप्ता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ऐसा तो नहीं हो सकता कि सरकार को जानकारी नहीं हो। हर साल यात्रा निकाली जाती है, उचित प्रबंध किए जाते हैं। सरकार को यात्रा और उसके रूट आदि की पूरी जानकारी थी, लेकिन हो सकता है कि इस षड्यंत्र की जानकारी न हो। जिस प्रकार से पत्थरबाजी और गोली बारी हुई, यकीनन यह एक साजिश का हिस्सा है।

मैंने डिप्टी सीएम और नूंह के सीआईडी इंस्पेक्टर की वीडियो देखी हैं। इन मामले की जांच कराई जाएगी कि आयोजकों ने प्रशासन को क्या जानकारी दी थी। इसके अलावा, इंस्पेक्टर ने किसको, कब इनपुट दिया था और वह इनपुट कहां तक पहुंचा। अगर इस मामले में किसी की कमी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अनिल विज, गृह मंत्री।

हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए द्वितीय आईआरबी के बटालियन मुख्यालय को तुरंत भोंडसी से नूंह में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें