फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बीच सड़क पर रुका सीएम सैनी का काफिला, गाड़ी से उतर बैल-बुग्गी पर किया सफर, याद आ गया बचपन

Wed, 28 Aug 2024 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर बैल-बुग्गी पर सवार हो गए। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी बुग्गी में बैठ गए। बुग्गी चला रही महिला से मुख्यमंत्री ने बात कर समस्याओं को जाना।
विज्ञापन
बैल बुग्गी पर सवार मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को जींद में बलिदानी कुलदीप के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। जब मुख्यमंत्री यहां से निकले तो आगे रास्ते में एक महिला बैल-बुग्गी लेकर खेत में जाती दिखाई दी। मुख्यमंत्री अपना सड़क पर अपना काफिला रुकवाकर बुग्गी में सवार हो गए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी बुग्गी में बैठ गए। मुख्यमंत्री लगभग 500 मीटर तक बुग्गी में सवार रहे और महिला से उसका हाल चाल जाना। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिला से पूछा कि वह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने जा रही है। गांव निडानी निवासी राजकुमार की धर्मपत्नी संतोष मलिक ने कहा कि वह प्रतिदिन दोपहर बाद खेतों में चारा लेने जाती है। मुख्यमंत्री ने महिला से खेती-बाड़ी के बारे में पूछा कि खेत में क्या-क्या फसल उगा रखी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस साल बारिश कैसी हुई, इसके बारे में भी पूछा। महिला संतोष ने कहा कि इस साल बारिश पिछले सालों की अपेक्षा कम हुई है। फसलों में पिछले साल वाली बात नहीं रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो वह बता सकती है। महिला ने कहा कि कोई समस्या नहीं है। 
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि वह भी किसान का बेटा है। बचपन में खेतों में बहुत काम किया था। खेत में बैल-बुग्गी में जाते थे। अब भी मौका मिलता है तो खेत में जरूर जाता हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें