फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित बच्चे ने दम तोड़ा

Thu, 21 Nov 2013 07:47 PM IST
अमर उजाला हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा हसनपुर के वाल्मीकि मौहल्ला में डेंगू की चपेट आने से एक बच्चे की मौत हो गई। यह बीमारी मौहल्ले में तेजी से फैल रही है। दर्जनों लोग अभी भी डेंगू से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी अब तक विभाग ने लोगों की कोई सूद नहीं ली है।
विज्ञापन


हसनपुर के बीचोंबीच स्थित वाल्मीकी मौहल्ले में दो-दिन पूर्व डेंगू से पीड़ित एक दस वर्षीय बच्चे कार्तिक ने दम तोड़ दिया था। मृतक कार्तिक के नाना कुमरपाल ने बताया कि 17 नवंबर को कार्तिक को अचानक बुखार आया था। बुखार की हालत में होडल व फरीदाबाद अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन उपचार के दौरान कार्तिक ने दम तोड़ दिया। बाल्मीकि मौहल्ला निवासी बलवीर, रामकुमार, दीपक, सुनील, हिरचंद व हेतराम ने बताया कि इस बीमारी ने पूरे मौहल्लो को घेरा हुआ है।

मौहल्ले में अभी भी लगभग दर्जन भर से ज्यादा बच्चे व महिला-पुरुष इस बीमारी की चपेट में हैं। लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को इस बीमारी से अवगत करा दिया है। इस संबंध में हसनपुर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक मनोज भारद्वाज ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित बाल्मीकि मौहल्ले की दो महिलाएं शीला व रती आई थीं। उन्होंने बताया कि मौहल्ले में दवाई का छिड़काव कराने वाली मशीन मंगाने के लिए रेगूलेशन भेजा हुआ है। विभाग की अनुमति के बाद ही मौहल्ले में दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौहल्ले में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में सीएमओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी मौहल्ले में दवाई का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें