फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: शराब के लिए रुपये न देने पर घर में युवक ने लगाई आग, मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया केस

Sat, 11 Nov 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चंद्रमुखी के अनुसार वो विक्रम को टालने के लिए वो पड़ोसी के घर जाकर बैठ गई। उसी दौरान विक्रम ने घर में आग लगा दी। आगे से 2 गद्दे, वाॅशिंग मशीन, कुलर, चारपाई और कपड़े जल गए। महिला जब घर लौटी तो उसे नुकसान का पता चला। इसके बाद जब विक्रम से पूछताछ की तो वो घर से बाहर भाग गया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के झोझूकलां निवासी एक युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर धनतेरस पर अपने ही घर में आग लगा दी। घटना में घर का काफी सामान जल गया। युवक की मां ने अपने बेटे के खिलाफ झोझूकलां थाना में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी चंद्रमुखी ने बताया कि उसे दो बेटे हैं। छोटा बेटा धर्मेंद्र बीएसएफ में है। बड़ा बेटा विक्रम घर पर ही रहता है। चंद्रमुखी ने बताया कि बड़ा बेटा विक्रम शराब पीता है। धनतेरस को दोपहर करीब ढाई बजे उसने रुपये मांगे थे।

चंद्रमुखी के अनुसार वो विक्रम को टालने के लिए वो पड़ोसी के घर जाकर बैठ गई। उसी दौरान विक्रम ने घर में आग लगा दी। आगे से 2 गद्दे, वाॅशिंग मशीन, कुलर, चारपाई और कपड़े जल गए। महिला जब घर लौटी तो उसे नुकसान का पता चला। इसके बाद जब विक्रम से पूछताछ की तो वो घर से बाहर भाग गया। इसके बाद चंद्रमुखी ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें