फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
पोस्टमार्टम संबंधी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चिड़िया में झोझूकलां रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिड़िया निवासी मनोज (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर, परिजनों को सौंप दिया। चिड़िया निवासी अनिल ने बताया कि मनोज उसका छोटा भाई था और अविवाहित था। सोमवार रात करीब 9 बजे वह गांव की एक दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी बीच जब वह झोझूकलां रोड पर सीमेंट प्लांट के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर उसकी मौत हो गई।
अनिल सीमेंट प्लांट में काम करता है और रात दस बजे वह घर जा रहा था। इस दौरान उसे रोड पर भीड़ दिखाई तो वह उनके पास चला गया। बाद में उसने मृतक को देखा तो वह मनोज मिला। इसके बाद अनिल उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा और परिजनों को भी इसकी सूचना दी। यहां पर चिकित्सकों ने घायल की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने अनिल के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम संबंधी प्रक्रिया पूरी की। मनोज के पिता राजेंद्र का भी पांच साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें