फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कैंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल

Mon, 02 Sep 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपी से मांढी जा रहा था घायल, गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। दादरी-लोहारू रोड पर गांव मांढी के पास कैंपर चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कैंपर चालक मौके से फरार हो गया जबकि बाइक सवार घायल हो गया। अब घायल के भतीजे की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने कैंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में परमजीत ने बताया कि वह गोपी का निवासी है। गत 29 अगस्त को उसका चाचा सतीश बाइक लेकर किसी काम से मांढी जा रहा था। जब वह मांढी के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कैंपर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका चाचा सतीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राहगीरों ने उसे संभाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उसके पास पहुंचे और अब सतीश का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने पुलिस से कैंपर चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें