फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने माइनिंग कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 02 Sep 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव पिचौपा कलां में खनन क्षेत्र में कंपनी खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रॉयल्टी नहीं देने के संबंध में विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव पिचौपा कलां में माइनिंग कंपनी के 10 प्रतिशत रॉयल्टी नहीं देने पर ग्रामीणों ने रोष जताया और मांग पूरी न होने तक खनन कार्य बंद रखने और अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया।
बता दें कि रविवार को सभी ग्रामीण गांव में एकत्र हुए और आपसी योजना बनाकर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने बकाया रॉयल्टी देने की मांग के संबंध में कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने उसी वक्त खनन कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह व भीम सिंह ने कहा कि पहाड़ में गांव के करीब 200 लोगों की जमीन लगती है। खनन कंपनी ने बोली राशि का 10 प्रतिशत मुआवजा उन्हें मिलना था, लेकिन साल 2020 से अभी तक की राशि बकाया है। कंपनी बार-बार झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रही है। ग्रामीण इस संबंध में कंपनी प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया। वे राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को कंपनी के प्रति उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोप है कि कंपनी कच्चे में माल भेजकर बड़े स्तर पर जीएसटी व रॉयल्टी की चोरी कर रही है। विभाग केअ अधिकारी भी इसमें मिले हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब बकाया राशि मिलने तक काम शुरू नहीं होने देंगे। अगर कंपनी जल्द रॉयल्टी जारी नहीं करेगी तो वे साइट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस दौरान सत्यवीर, जयवीर, राजेश, जस्वंत, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो - 26
गांव पिचौपा कलां में खनन क्षेत्र में कंपनी खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद


फोटो- 27
काम बंद होने से खनन क्षेत्र में लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें