फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 02 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- अचीना ताल चौकी पुलिस टीम ने झींझर गांव के समीप नहर से बरामद किया शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। झींझर गांव के समीप नहर से मंगलवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अचीना ताल चौकी पुलिस टीम ने शव को अगले 72 घंटे के लिए दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
हेड कांस्टेबल नसीब ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि झींझर गांव के समीप नहर में एक युवक का शव मिला है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोपहर ढाई बजे शव को नहर से बाहर निकाला गया। इस दौरान मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल नसीब ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के कोई निशान नहीं हैं। मृतक ने स्लेटी रंग की कैप्री और क्रीम रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक क पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा। 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर पुलिस दाह-संस्कार करवा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें