पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने एक युवक को 13 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण उर्फ कालिया गांव बरसाना का रहने वाला है। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दादरी सीआईए स्टाफ की एक टीम एएसआई विशाल, हेड कांस्टेबल विकास, ईएचसी संदीप, सिपाही मंजीत गांव बरसाना के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव बरसाना निवासी एक युवक नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ अभी गांव बरसाना की तरफ गया है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए उक्त युवक के खेत की तरफ गए। खेत में बने कमरे के पास एक युवक दिखाई दिया।
युवक ने पुलिस को आता देख भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान उसकी पहचान गांव बरसाना निवासी प्रवीण उर्फ कालिया के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट उद्यान विकास अधिकारी बाढड़ा जयपाल को मौके पर बुलाकर उनके सामने युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामद चिट्टा को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।