चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की भिवानी यूनिट ने पातुवास रेलवे स्टेशन से एक युवक को 6.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पातुवास निवासी मनमोहन पुत्र जागेराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यूनिट इंचार्ज एसआई सुरेंद्र कुमार के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक रेलवे स्टेशन पर हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी शॉल की गांठ में छिपाकर रखी पॉलिथीन से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में थाना जीआरपी रेवाड़ी में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी से नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।