फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय कराटे स्पर्धा में तन्नु, हिमांशु और सविता ने जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
एकलव्य विद्यालय में जिलास्तरीय करोटे चैंपियनशीप के विजेता छात्र-छात्राओं के साथ निदेशक सुनील ? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
एकलव्य स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कराटे स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को स्कूल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के दस खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

संस्था निदेशक सुनील सांगवान ने विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर आयोजित कराटे चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में पदक प्राप्त किए हैं। 6 वर्ष से 8 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धाओं में तन्नू, हिमांशु व सविता ने गोल्ड मेडल हासिल किए। इसके अलावा 12 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धाओं में पूजा, प्रियंका, सीना, रितिक, दीपक, अभिमन्यु, सचिन कुमार व मंजीत कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किए। प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह, नंदकिशोर, राजकुमार, जोगेंद्र सिंह, गुणपाल, संजय, विकास, डीपीई धर्मेंद्र सिंह व खेल प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें