फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से होता है शरीर के तमाम विकारों का नाश : मनोज दलाल

Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव कारी में योग करवाते हुए एसडीएम मनोज दलाल। 
विज्ञापन
बाढड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए गांव कारीदास स्थित बालाजी मंदिर में योग शिविर आयोजित किया गया। सरपंच कर्मवीर व शारीरिक शिक्षक प्रीतम सिंह ने अध्यक्षता की। लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि योग शरीर के समस्त विकारों का नाश करने वाला होता है। योग का प्रतिदिन 30 मिनट तक अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ और दीर्घायु को प्राप्त करता है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक प्रीतम सिंह ने कहा कि योग शांति प्रदान करने वाला होता है। योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्मवीर सरपंच, बलवान पंच, अशोक कुमार, आशीष, यश, विष्णु, किस्मत, प्रिंस, शांति देवी, कमलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें