फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार-बार हांफ रही एक्स-रे मशीन, 32 दिन में तीसरी बार खराब

Thu, 16 Nov 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बंद पड़ी एक्स-रे मशीन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सिविल अस्पताल की एक्स-रे मशीन में बार-बार तकनीकी खामी आ रही है। पिछले 32 दिन के अंदर तीसरी बार ऐसा हुआ है और इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। वीरवार को भी मशीन खराब होने से मरीजों को बिना एक्स-रे करवाए ही लौटना पड़ा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का तर्क है कि एजेंसी को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही मशीन को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों की मानें तो मशीन पुरानी हो चुकी है और इसमें नियमित अंतराल पर खराबी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की परेशानी को देखते हुए सिविल अस्पताल के लिए भी नई एक्स-रे मशीन खरीदनी चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े।
दरअसल करीब 10 दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में एक्स-रे का समय दोपहर दो से बढ़ाकर सात बजे तक किया है। इसके तहत मरीजों को दो शिफ्ट में एक्स-रे सुविधा दी जानी थी। अब आलम ये है कि मशीन खराब है और एक शिफ्ट में भी मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। वीरवार को भी एक्स-रे करवाने पहुंचे मरीज मशीन खराब होने का कारण सुनकर बिना उपचार के लौट गए।
विज्ञापन


- जानिये...कब-कब खराब हुई मशीन
गर्मी में मशीन अधिक लोड बढ़ने से बंद हो जाती थी। 9 अक्तूबर को मशीन में खराबी आ गई थी। इसके बाद इसे मैकेनिक बुलाकर इसे ठीक करवाया गया था। इसके बाद 16 अक्तूबर को दोबारा से मशीन खराब हो गई थी। अब वीरवार को तीसरी बार मशीन में खराबी आ गई।

- पहले 200 मरीजों ने झेली परेशानी
वीरवार सुबह ही मशीन में खराबी आ गई। इसके चलते मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पाए। एक दिन में करीब 200 मरीजों को बिना एक्स-रे करवाए ही लौटना पड़ा। अब मशीन ठीक होने तक मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ेगा।
विज्ञापन


एजेंसी को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही एक्स-रे मशीन की तकनीकी खामी दूर करवाकर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें