फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च

Thu, 10 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बे में रोष मार्च निकालते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। कर्मचारी नेता प्रविंद्र भांडवा की मौजूदगी में कस्बे के मुख्य चौक तक नारेबाजी करते रोष मार्च निकाला गया।
अनाज मंडी में हुई बैठक में किसान यूनियन जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। मजदूरों के चार लेबर कोड खत्म कर दिए गए। सरकार काम का समय आठ के बजाय 12 घंटे कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान निर्माण मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, बिजली कर्मचारी, किसान यूनियन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि प्रदेश सरकार न तो समय पर किसान को खाद व बीज मुहैया करवा रही है और न ही प्राकृतिक मार से किसानों की फसल खराब होने पर मुआवजा दे रही है। रोशनलाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा, कौशल रोजगार को बंद किया जाए। पक्के कर्मचारी लगाए जाएं। पुरानी पेंशन लागू हो व कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए।
इस मौके पर किसान नेता हरपाल भांडवा,सीटू सुमेर धारणी,सुरेश जेवली, संजय जीतपुरा, मनफूल, मिड-डे मील प्रधान निर्मला जेवली आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें