फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साथ दिहाड़ी करने वाले श्रमिकों ने बनाया गिरोह, 70 किलोमीटर दूर की चोरियां

Tue, 12 Nov 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चोर गिरोह के सदस्यों को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गाें ने प्रारंभिक पूछताछ में दादरी पुलिस के समक्ष कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि पहले वे साथ दिहाड़ी करते थे। वहां आपस में मुलाकात होने के बाद उन्होंने गिरोह बनाकर खेतों में चोरियां करनी शुरू कर दीं। वे 70 किलोमीटर दूर तक चोरी करने पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले छह माह से दादरी जिले के खेतों में चोरी की वारदात बढ़ी हैं। एक ही रात में चोर गिरोह कई किसानों के कृषि उपकरण चोरी कर ले जाता था। इस संबंध में अलग-अलग पुलिस थानों में केस भी दर्ज हैं। लंबे इंतजार के बाद दादरी पुलिस को खेतों में चोरियां करने वाले गिरोह के गुर्गाें को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल, रविवार रात चोर गिरोह बलकरा व समीपवर्ती गांव के खेतों में चोरी करने की फिराक में था। उसी दौरान पीएसआई विशाल सिंह के नेतृत्व में गश्त करते हुए पुलिस टीम बलकरा बणी में पहुंच गई। वहां खड़े एक टाटा एस को देखकर पुलिस टीम को संदेह हुआ। पुलिसकर्मी वाहन से उतरकर बणी में पहुंचे तो वहां पांच लोग मौजूद मिले। उनकी वेशभूषा व हुलिया देखकर पुलिस टीम को संदेह हुआ। इसके चलते पांचों लोगों को काबू कर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न दे पाने पर जब उनके वाहन की जांच की गई तो उसमें से चोरी में प्रयोग होने वाले औजार मिले। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन


- आरोपियों के वाहन से ये सामान बरामद
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए वे टाटा एस में सवार होकर पहुंचते थे। चोरी किए गए सामान इसी वाहन में डालकर ले जाते थे। उनके वाहन से पुलिस ने आरी, ब्लेड, तिरपाल, रस्सा व कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

- पहले करते थे रेकी, छोटे टुकड़ों में काट देते थे सामान
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि दिन में खेतों में जाकर रेकी करते थे। रात को चोरी करके सामान ले जाते थे। अगर लोहे का सामान बड़ा होता था तो उसे छोटे टुकड़ों में काट देते थे। ताकि ले जाने में दिक्कत न हो। आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वे सामान बेच देते थे।

- दादरी जिले में 8 वारदात कबूली

- अप्रैल में बलकरा से दूधवा रोड पर खेत से 40 एल्युमिनियम के पाइप चुराए।
- सितंबर में मंदोला के खेत से 22 एल्युमिनियम पाइप व 17 नोजल चोरी किए।
- सितंबर में मकड़ाना-छिल्लर रोड पर खेत से 25 नोजल व 30 एल्युमिनियम पाइप चुराए।
- अगस्त में छिल्लर-मकड़ाना रोड पर खेत से 70 एल्युमिनियम पाइप व 20 नोजल चुराए।
- अगस्त में बलकरा-छिल्लर रोड पर दो किसानों के खेत से 32 एल्युमिनियम पाइप व 14 नोजल चुराए।

- नवंबर में मकड़ानी-खोरडा रोड पर खेत से 17 एल्युमिनियम पाइप, 10 नोजल दो टी व अन्य सामन चुराया।

- फरवरी में गोठड़ा के किसानों के खेतों से मोटर का केबल, नोजल व स्टार्टर चोरी किया।

- नवंबर में पैंतावास कलां निवासी किसान के खेत से प्लास्टिक व एल्युमिनियम पाइप समेत नोजल चुराए।



प्रारंभिक पूछताछ में पांचों आरोपियों ने बताया कि पहले वे साथ दिहाड़ी करते थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने अपना गिरोह बना लिया। भिवानी के अलावा दादरी व महेंद्रगढ़ के खेतों में चोरियां करने लगे। अभी और गिरफ्तारी संभव है। -धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें