भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिकों ने मंगलवार को मांगों के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले श्रमिकों ने रोजगार्डन में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विजय सिंह और भवन निर्माण श्रमिक संघ जिला मंत्री नवीन यादव के नेतृत्व में विरोध जताया गया।
विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों के हित में श्रम विभाग की ओर से अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन इन योजनाओं का वास्तविक लाभ श्रमिक वर्ग तक नियमित रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। श्रमिकों को योजनाओं के लाभ लेने में विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं अनियमितताओं का सामना करना पड़ रहा है। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक अमल नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
इस अवसर पर अंकुश मोरवाल, सतबीर मिस्त्री, अशोक, संदीप कुमार, नवीन यादव, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।