फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
खेत में दिहाड़ी पर काम कर घर लौट रहे धनासरी निवासी एक श्रमिक को रविवार सुबह अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव धनासरी निवासी करनेल सिंह (35) श्रमिक था। रविवार सुबह वह एक किसान के खेत में फसल कटाई के लिए गया था। काम करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। जब वह नांधा रोड पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उसे देखा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसके बाद मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान दर्ज कर उसका पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि करनेल सिंह दो भाइयों में बड़ा था और उसे चार बच्चे हैं। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें