- डीसी के माध्यम से सीएम के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
- अखिल संभागीय आयुक्त न्यायालय की सुनवाई रोहतक में स्थानांतरित किए जाने का कर रहे विरोध
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन ने वीरवार को वर्क सस्पेंड का आह्वान किया है। प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बताया कि अखिल संभागीय आयुक्त न्यायालय की सुनवाई रोहतक में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में इस हड़ताल का आह्वान किया गया है। दादरी के अलावा भिवानी, झज्जर, सोनीपत बार एसोसिएशन भी इस निर्णय के विरोध में हड़ताल पर रहेगा।
प्रधान सुरेंद्र का कहना है कि सुबह 11 बजे सभी अधिवक्ता कोर्ट परिसर में एकत्रित होंगे और उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन देंगे।
प्रधान ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो बार एसोसिएशन और कड़ा निर्णय लेने के लिए मजबूर हो सकता है। बार के इस निर्णय पर अधिवक्ता उपप्रधान मंदीप फौगाट, सचिव राकेश सांगवान, संयुक्त सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र फोगाट व सदस्यों ने सहमति जताई है। बार के निर्णय के अनुसार केवल प्रॉक्सी वकील ही स्थगन आदेश प्राप्त करने के लिए उपस्थित होंगे।
फोटो- 41- सुरेंद्र मैहड़ा, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन।