शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चुने गए तीनों खिलाडी और स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
चरखी दादरी। कैप्टन जिले सिंह स्कूल के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा पूर्वी, दिव्यांक और रिंकू ने देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य राज संगवान ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत और प्रतिभा ही सफलता की कुंजी हैं। वहीं, स्कूल निदेशक जयपाल सांगवान ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ब्यूरो
फोटो 13-