फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना पर काम शुरू, विभाग ने जगह फाइनल कर सरकार को भेजा प्रपोजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को जल्द ही नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने योजना पर काम शुरू करते हुए स्थान फाइनल कर सरकार को प्रपोजल भेज दिया है। एमसीएच (मातृ-शिशु अस्पताल) के पुराने भवन को तोड़कर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जगह चयन प्रक्रिया पूरी कर जानकारी जिला उपायुक्त, स्वास्थ्य विभाग और सरकार को भी दे दी है। नर्सिंग कॉलेज खुलने से छात्राओं को बाहर जाकर पढ़ाई करने की भागदौड़ से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन

चरखी दादरी में स्वास्थ्य सेवाएं जिला मुख्यालय की तर्ज पर नहीं है। जिला मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की कमी खल रही है। नर्सिंग फील्ड में जाने की इच्छुक छात्राओं को दूसरे जिलों के नर्सिंग कॉलेज में जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बाहर पढ़ने की दिक्कत के चलते कई छात्राओं का स्टाफ नर्स बनने का सपना ही अधूरा रह जाता है, लेकिन अब जल्द ही जिले में नर्सिंग कॉलेज की कमी के दूर होने की संभावना है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित मातृ-शिशु अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर नर्सिंग कॉलेज बनाने की योजना तैयार की गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने जगह चिह्नित कर मुख्यालय को इसकी जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने की संभावना है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है और अनुमति मिलते ही पीडब्ल्यूडी को अगली कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआत में 100 सीटों पर दाखिला करने की योजना
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नर्सिंग कॉलेज खोलने की जो योजना तैयार की गई है, उसमें शुरूआत में 100 सीटों का प्रावधान प्रस्तावित है। कॉलेज के पहले सत्र के बाद आवेदकों की संख्या के लिहाज से सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है।
रोहतक पीजीआई की भागदौड़ से मिलेगी निजात
स्टाफ नर्स बनने की इच्छुक जिले की ज्यादातर छात्राएं रोहतक पीजीआई की भागदौड़ करने को विवश हैं। जिला बनने के चार साल बाद नर्सिंग कॉलेज खुलने की उम्मीद जागी है। जिला स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द इस योजना को सिरे चढ़ाना चाहिए, ताकि छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े।
सरकार से अनुमति मिलते ही लिखेंगे पीडब्ल्यूडी को पत्र: डिप्टी सीएमओ
नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा जा चुका है। मातृ-शिशु अस्पताल में पुराने भवन को तोड़कर नर्सिंग कॉलेज बनाने की योजना है। सरकार से अनुमति मिलते ही एस्टिमेट तैयार करने के लिए हम पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख देंगे।
विज्ञापन

संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें