फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 16 पहुंच गई है। जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले भी सामने आए हैं जिनमें 42 वर्षीय पुरुष निवासी डूडीवाला और 62 वर्षीय पुरुष शहर के रोजगार्डन के बैकसाइड निवासी है। जिला में पिछले तीन चार दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है। प्रशासन की सख्ती के बाद आमजन भी सतर्क हुआ है। शुक्रवार को जिला में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में 52 वर्षीय पुरुष निवासी रावलधी और 62 वर्षीय पुरुष गांव सांवड़ निवासी शामिल है। रावलधी निवासी व्यक्ति काफी दिनो से बीमार था। उसे लकवे की शिकायत थी। इसी प्रकार सांवड़ निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति कोरोना और बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने कहा कि दोनो मृतक कोरोना से संक्रमित थे। इनका एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिला में इस समय कोरोना के एक्टिव मामले 223 हो गए हैं। शुक्रवार तक जिला में कोरोना जंाच के लिए 78935 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 12 लोगों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को 900 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें