फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समाधान न होने से खफा महिलाओं ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रामलवास में धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रामलवास में पांच माह से धरने पर बैठीं महिलाओं का फूटा गुस्सा, दी आत्महत्या की चेतावनी संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। अवैध खनन और जल दोहन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पांच माह बाद रामलवास के ग्रामीणों का धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने धरनास्थल पर रविवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और आत्महत्या की चेतावनी दी है।
धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय से गांव के क्रशर जोन में अवैध खनन व जलदोहन हो रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण व पंचायत सदस्य कई बार अधिकारियों से मिल कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन, अब तक अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि प्रशासन समाधान नहीं कर रहा है। गांव में पानी नहीं बचा है। सारी खेती खराब हो चुकी है। मकानों में दरारें आ रही हैं। धरनास्थल पर मनीराम, रत्न, धर्मपाल, मंदरूप, धर्मबीर, साधुराम, रोशनलाल, रणजीत, नत्थूराम, राजकुमार, रणबीर, महाबीर, सुनीता, संजू फोगाट, चंद्रकला, रोशनी, गिंदोड़ी, मनभावती, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहीं।
फोटो - 42 रामलवास में धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें