फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाढ़डा में भी मिलेगी महिला पुलिस सहायता केंद्र की सुविधा

विज्ञापन
women assitence - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत लेकर अब बाढड़ा उपमंडल से जुड़े गांवों की महिलाओं को दादरी जिला मुख्यालय स्थित महिला पुलिस थाना या महिला सैल नहीं जाना पड़ेगा। उपमंडल के पचास गांवों की सुविधा को देखते हुए पुलिस विभाग ने बुधवार को बाढड़ा में महिला पुलिस सहायता केंद्र शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने इसका उद्घाटन किया और इस दौरान क्षेत्र के मौजिज लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि बाढड़ा में पुलिस सहायता केंद्र शुरू होने से महिलाओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम, पीसीआर व अन्य टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। बाढड़ा का महिला हेल्प डेस्क डीएसपी की निगरानी में रहेगा जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव मदद मिलेगी। कस्बे के जुई रोड पर महिला पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और इस दिशा में सामाजिक संगठनों को भी पुलिस विभाग का सहयोग करना चाहिए। एसपी ने कहा कि छोटे- मोटे मामले ग्राम स्तर पर आपसी भाईचारे से निपटाने के लिए प्रयत्नशील होना चाहिए। प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में उपमंडल स्तर पर महिला पुलिस स्टेशन व पीसीआर के अलावा पर्याप्त स्टाफ तैनाती का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें