फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पति के साथ शहर के वार्ड-16 में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगा लिया। शहर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में पति के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भिवानी के हरीपुरा गांव निवासी प्रीतम ने बताया कि उसकी शादी गुवाहाटी निवासी रेखा (27) से हुई थी। पिछले ढाई साल से वो अपनी पत्नी रेखा के साथ दादरी शहर के वार्ड-16 में किराये के कमरे में रह रहा था। प्रीतम ने बताया कि मंगलवार शाम वो कुछ काम से बाजार गया था, जब घर लौटा तो रेखा फंदे पर लटकी मिली। उसने उसे नीचे उतारा और बेसुध हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। घटना के प्रति मोहल्ले में कई प्रकार की चर्चा है। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या बताया जबकि कुछ लोग घटना का कारण संदिग्ध मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें