फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क पार कर रही महिला काे पिकअप ने मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिनगर निवासी महिला हुई हादसे की शिकार, शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के हरिनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से महिला का पैर टूट गया। महिला के बयान के आधार पर शहर थाना पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला भतेरी देवी ने बताया कि वह वार्ड-21 में रहती है। 6 मार्च को दोपहर एक बजे वह अपने पड़ोसी के घर किसी काम से गई थी। इसके कुछ देर बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वहां से गुजरी और उसे टक्कर मार दी। इस दौरान पहिये के नीचे आने से उसका दाहिना पैर टूट गया।
विज्ञापन

बाद में उसकी पुत्रवधू मोनिका ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर एक्स-रे रिपोर्ट में दाहिना पैर टूटा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन आगामी उपचार के लिए महिला को जयपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वह वहां उपचाराधीन है।
विज्ञापन

हादसे के बाद महिला के बेटे मनजीत ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पिकअप संदीप का पाया गया। संदीप आरओ के पानी की आपूर्ति करता है। अब तक पैर ठीक न होने के कारण महिला शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी। अब उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें