फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाया फंदा, पति समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मृतका के भाई के बयान दर्ज करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव गोकल निवासी आईटीबीपी जवान की पत्नी ने शनिवार शाम घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में कमरे में लगे पंखे पर फंदे से लटके महिला का शव उतारा। मृतका के भाई की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भिवानी जिले के गांव दांग कलां निवासी सोनू ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी 15 फरवरी 2015 में गोकल निवासी आईटीबीपी जवान सचिन से की गई थी। सचिन की तैनाती फिलहाल दिल्ली में है। सोनू ने बताया कि पूजा की उसके ससुराल पक्ष के लोगों से अनबन रहती थी। शनिवार को भी उसकी सास के साथ कहासुनी हुई। इसकी जानकारी उसने पति सचिन व एक चचेरी बहन को दी। सोनू ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें करीब सात बजे सूचित किया कि पूजा ने घर पर फंदा लगा लिया है।
सूचना मिलने के बाद पूजा के मायके पक्ष के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मायके पक्ष की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से लटका पूजा का शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


- मृतका के हैं दो बेटियां
पूजा की शादी करीब पौने नौ साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। एक बेटी की उम्र 6 तो दूसरी तीन साल की है। झोझूकलां थाना पुलिस ने रविवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें