फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, ईएमटी और आशा वर्कर ने कराई डिलीवरी

Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महिला की डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ परिजन व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर की एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में तैनात आशा वर्कर व ईएमटी स्टाफ ने सूझबूझ से महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। अहम बात ये है कि डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव समसपुर में महिला की डिलीवरी के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाना है। सुबह 8:40 बजे सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस चालक सुनील, आशा वर्कर व ईएमटी मनोज कुमार गांव के लिए चल पड़े।
गांव से महिला व उसके परिजनों को बैठाकर टीम सिविल अस्पताल आने के लिए चल पड़ी। इसके बाद गांव खातीवास व रावलधी के बीच महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एंबुलेंस में तैनात स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराई। डिलीवरी के उपरांत जच्चा व बच्चा दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले ढाई माह के अंदर एंबुलेंस में सफल डिलीवरी कराने का दूसरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें