फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड, ऑलआउट पीकर दी जान, थाने में केस दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी

सार

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में ऑलआउट पीकर अपनी जान दे दी। मायका पक्ष का आरोप है कि महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था इसलिए महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव अचीना स्थित अपने ससुराल में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में ऑलआउट (मच्छरों को मारने की दवा) पी ली। इससे 31 साल की महिला की मौत हो गई। झज्जर जिले के जहाजगढ़ गांव निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और थाने में शिकायत दी। अचीना ताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई पवन ने बताया कि वर्षा की शादी 12 साल पहले अचीना निवासी राजेश से हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि वर्षा ने मच्छर मारने की दवा पी ली है। इसके बाद महिला की मौत हो गई। 

सूचना मिलने के बाद जहाजगढ़ से मायके पक्ष के लोग यहां आए। उन्होंने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को वर्षा के इस कदम का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने पवन के बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एसआई हरेंद्र ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें