बौंदकलां। गांव सौंप-कासनी स्थित राजकीय स्कूल को ढाई साल के अंदर दूसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। इस रार चोर स्कूल परिसर से एलसीडी और इन्वर्टर-बैटरी चोरी कर ले गए। मुख्य अध्यापक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मुख्य अध्यापक सतीश ने बताया कि कर्मचारी पूनम जब सफाई करने के लिए स्कूल प्रांगण पहुंची तो उसे कार्यालय और अन्य कमरों के ताले टूटे मिले। इसके बाद पूनम ने अध्यापक अनिल कुमार को सूचित किया। इसके बाद अनिल कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही पुलिस आरोपियों का पता लगाकर चुराया गया सामान बरामद कर लेगी।