सरकार की ओर से सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन का फैसला वापस लिए जाने पर शहर के दुकानदारों और व्यापारियों ने खुशी जताते हुए इसे सही कदम बताया है। व्यापारियों का कहना है कि पहले ही व्यापारी वर्ग कोरोना की मार झेल रहा है। सोमवार और मंगलवार को मार्केट बंद होने पर तो पूरा सप्ताह ही खराब हो जाता। अब सरकार ने अपना यह निर्णय वापस लेकर व्यापारी और आमजन को राहत दी है। इससे आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।
सरकार ने अपना निर्णय वापस लेकर व्यापार वर्ग और आमजन के हितों का ख्याल रखा है। इसके लिए मैं जिला प्रशासन, सरकार और व्यापारियों का आभार प्रकट करता हूं। इस निर्णय से अब व्यापारी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा।
-बलराम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।
मैं सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूं। इस निर्णय के बाद अब व्यापारी वर्ग बेहद खुश है। इसके लिए सरकार और प्रशासन का आभार प्रकट करता हूं। कोरोना की मार से व्यापारी पहले ही आर्थिक संकट में है।
-रवींद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल।
सरकार ने सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन के फैसले को वापस लेकर सही किया है। इससे जिला में आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। कोरोना महामारी से प्राइवेट क्षेत्र पर ज्यादा मार पड़ी है। आढ़ती वैसे ही आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।
-रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, अनाज मंडी।
सरकार की ओर से अपना निर्णय लिए जाने पर व्यापारी और दुकानदार खुश हैं। कोरोना महामारी में व्यापारी और दुकानदार को लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। मैं सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद करने कानिर्णय वापस लिए जाने पर सरकार और जिला प्रशासन का आभार प्रकट करता हूं।
- संदीप फौगाट, प्रधान पूर्ण मार्केट।