- रोहतक जिले के पिलाना गांव निवासी आरोपी के खिलाफ बौंदकलां थाने में दर्ज किया गया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव अचीना के पास पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक कार चालक को काबू किया है। उसकी पहचान रोहतक जिले के पिलाना निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस आबकारी अधिनियम के तहत बौंदकलां थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अचीना चौकी टीम रात्रि गश्त के दौरान रानीला-पिलाना मोड़ पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक कार गांव सांजरवास से पिलाना की ओर जाएगी। इसमें अवैध रूप से शराब तस्करी की जा रही है।
सूचना के आधार पर टीम ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान गाड़ी व नंबर प्लेट जांच की तो सूचना के अनुसार मिली। इसके बाद चालक से नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू बताया। गाड़ी तलाशी लेने पर इसमें से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बाद में पुलिस के लाइसेंस मांगने पर आरोपी दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद टीम ने शराब व गाड़ी जब्त कर ली और आरोपी को थाने लाया गया।