फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीआईए ने शराब तस्करी का तीसरा आरोपी दबोचा

Sun, 02 Mar 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम फॉलोअप::
विज्ञापन

फोटो 27
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करी का तीसरा आरोपी राहुल। स्रोत : विभाग
::::::::

बौंदकलां नहर पुल पर 20 अक्तूबर 2024 को दादरी पुलिस ने पकड़ी थी शराब की खेप, उत्तराखंड होनी थी तस्करी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। शराब तस्करी के मामले में दादरी सीआईए ने तीसरे आरोपी को दबोचा है। उसकी पहचान भिवानी के ढाणी जोगी निवासी राहुल के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर 2024 को सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मिलकर अवैध तरीके से शराब खरीदते हैं। बाद में उसे उतराखंड ले जाकर महंगे दामों पर बेच देते हैं। दोनों फिलहाल बौंदकलां होते हुए उत्तराखंड जा रहे हैं। उनकी कार में शराब के कट्टे रखे हुए हैं। उसके आगे चल रही कार से रेकी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बौंदकलां नहर पुल पर नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद गांव खेरड़ी मोड़ से दो गाड़ियां आईं। रुकवा कर जांच करने पर एक कार में शराब की बोतलों से भरे कट्टे मिले। कार चालक ने अपनी पहचान घिकाड़ा निवासी दीपक और दूसरी कार के चालक ने अपनी पहचान भिवानी की लोहारू तहसील के गांव ढाणा जोगी निवासी कर्ण सिंह उर्फ विक्की के रूप में बताई। इस संबंध में बौंदकलां थाने में केस दर्ज हुआ था। अब राहुल के रूप में तीसरी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें