झोझूकलां। गांव चांगरोड में एक व्यक्ति ने रुपये देने से मना करने पर अपनी पत्नी से मारपीट की। घायल महिला के बयान पर चिड़िया चौकी पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला कामिनी ने बताया कि बताया कि वह गांव ताजपुर की निवासी है। चांगरोड में सुरेंद्र से उसकी शादी हुई थी। उसने बताया कि 20 जनवरी को रात आठ बजे उसके पति सुरेंद्र ने उससे शादी में जाने की बात कही और पैसे मांगे। उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इसके बाद उसके पति ने उससे सोने की चेन मांगी तो उसने देने इंकार कर दिया। इसके बाद उसके पति ने उससे मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना उसने अपने परिजनों को दी। सूचना पाकर उसके मायके से परिजन आए और उसके पति को समझाने लगे, लेकिन सुरेंद्र ने उनके साथ भी गाली-गलौज और झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब उसने पति को झगड़ा न करने को कहा तो आरोपी ने डंडो से हमला कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद