संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ठग ने पुलिस अधिकारी बनकर जेवली निवासी एक व्यक्ति से 2.46 लाख रुपये ठग लिया। ठग ने व्यक्ति को महिला द्वारा की गई अश्लील वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया। दादरी साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रमन कुमार ने बताया कि गत 23 जनवरी को उसके पिता जसबीर के पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल में एक नग्न लड़की थी और उसके पिता के कॉल रिसीव करते ही लड़की के सहयोगियों ने वह अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली। 24 जनवरी को उसके पिता के व्हाट्सएप नंबर पर वह रिकॉर्डिंग भेजी गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उक्त शख्स ने कहा कि जसबीर के खिलाफ एक शिकायत आई है। अगर इसे रफा-दफा करना है तो रुपये देने पड़ेंगे। सामाजिक बदनामी के डर से उसके पिता जसबीर ने आरोपियों द्वारा बताए गए नंबर व बैंक खाते में 2.46 लाख रुपये की नकदी डलवा दी।
सात ट्रांजेक्शन में डाली गई नकदी
जसबीर ने आरोपी के खातों में फोन पे के माध्यम से सात बार में रकम डाली। पहली बार 31500 और फिर 59300, 4000, 2500, 49000, 99000 और फिर 1000 रुपये उसके खाते में डाल दिए। अब उन्हें ठगी का पता चला है और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अ