फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इंस्टाग्राम पर रील देखते समय युवक का फोन हैक कर खातों से उड़ाए 1.18 लाख रुपये

Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर अपराधी ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामले में अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर रील देखते समय एक युवक के फोन को हैक कर बैंक खातों से 1.18 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव डोहकी निवासी विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 25 अप्रैल को वह अपने मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम पर रील देख रहा था। उसी दौरान उसका फोन ऑटोमेटिक अपडेट होने लगा और मोबाइल के सारे कंट्रोल काम करना छोड़ गए। वह अपने फोन की स्क्रीन से कुछ भी नहीं कर पा रहा था।
इसके बाद उसने सिम निकाल कर अलग कर दी। थोड़ी देर बाद फोन ने काम करना शुरू कर दिया। जिस पर उसने सिम डालकर अपने बैंक खातों का बैलेंस चेक किया तो सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते से 98,650 रुपये और एसबीआई बैंक खाते से 20 हजार रुपये कटे हुए मिले। उसने शिकायत में बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर अलग-अलग खातों से 1,18,650 रुपये की धोखाधड़ी की है। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें