फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चुनाव के दिन हर गांव में उपलब्ध रहेंगी व्हील चेयर

Thu, 11 Apr 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव के दिन 25 मई को जिले के प्रत्येक गांव में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने के लिए वाहनों का प्रबंध भी होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने रेडक्रॉस सोसायटी व समाज कल्याण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।

उपायुक्त ने बताया कि आयोग ने सभी गांवों में दिव्यांगों को मतदान के दौरान सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा है। इसके लिए व्हील चेयर और आने-जाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एआरओ को कहा गया है। इसके अलावा हाल ही में पंचायत विभाग की ओर से गांव में व्हील चेयर भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इस व्हील चेयर का इस्तेमाल भी चुनाव के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय व अन्य संबंधित अधिकारियों को बचे हुए दिव्यांगों के वोट बनवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी दिव्यांग मतदाता हैं, उस मतदान केंद्र पर रैंप की सुविधा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें